प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में रजत पदक जीतने पर भाग्यश्री जाधव को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 21 OCT 2026 6:55PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भाग्यश्री जाधव को एशियाई पैरा खेलों में महिला शॉट पुट एफ34 स्पर्धा में शानदार थ्रो और अपने सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीतकर एक बार फिर भारत को गौरवान्वित करने पर बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि पिछले संस्करण की तुलना में अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए उन्होंने शानदार निरंतरता और लगातार बेहतर करने का दृढ़ संकल्प प्रदर्शित किया है। प्रधानमंत्री ने इस योग्य सफलता के लिए भाग्यश्री को बधाई दी और कहा कि उनका दृढ़ संकल्प वास्तव में प्रेरणादायक है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा:

“एशियाई पैरा खेलों में एक और रजत पदक और व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन!

भाग्यश्री जाधव ने महिला शॉट पुट एफ34 स्पर्धा में शानदार थ्रो के साथ रजत पदक जीतकर एक बार फिर भारत को गौरवान्वित किया है। पिछले संस्करण की तुलना में अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए उन्होंने शानदार निरंतरता और लगातार बेहतर करने का दृढ़ संकल्प प्रदर्शित किया है। इस योग्य सफलता के लिए भाग्यश्री को बधाई। उनका दृढ़ संकल्प वास्तव में प्रेरणादायक है: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी”

****

पीके / केसी / आरटी/ केजे


(रिलीज़ आईडी: 2326166) आगंतुक पटल : 52
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Gujarati , Malayalam