रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय वायुसेना ने चिकित्‍सा आपात स्थिति में आकस्मिक सहायता की सूचना मिलते ही लेह से मरीज को सुरक्षित निकाला

प्रविष्टि तिथि: 18 OCT 2026 6:18PM by PIB Delhi

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एक सी-130जे विमान ने देर रात चिकित्‍सा आपात स्थिति में आकस्मिक सहायता की सूचना मिलते ही लेह से एक गंभीर रूप से बीमार 30 वर्षीय नागरिक को एयरलिफ्ट कर पालम पहुंचाया।

यह मिशन घने अंधेरे और चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थितियों में अंजाम दिया गया है, जिसके लिए उच्‍च स्‍तर की परिचालन तत्‍परता, पेशेवर समन्‍वय और समयबद्ध निष्‍पादन की आवश्‍यकता थी। इसके बाद मरीज़ को आगे के इलाज के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्‍स) में भर्ती कराया गया।

यह मिशन आईएएफ  की परिचालन तत्‍परता और कठिन परिस्थितियों में चिकित्‍सा निकासी सहित गंभीर मानवीय आवश्‍यकताओं पर त्‍वरित प्रतिक्रिया देने की उसकी क्षमता को दर्शाता है।

***

पीके/केसी/आरटी/आईएम/जीआरएस


(रिलीज़ आईडी: 2325133) आगंतुक पटल : 22
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English , Gujarati , Marathi , Assamese , Tamil