गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी


असम में नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के तहत 945 गिरफ्तारियाँ, 547 केस दर्ज और ₹182 करोड़ से अधिक मूल्य की ड्रग्स की जब्ती  

703 हॉटस्पॉट्स के खिलाफ कार्रवाई और लगभग ₹31 करोड़ मूल्य की संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया जारी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘नशा मुक्त भारत’ के विजन के तहत नारकोटिक्स नियंत्रण पर विजन डॉक्युमेंट 2026-29 ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त करने के हमारे संकल्प की पुष्टि करता है

विजन डॉक्युमेंट 2026-29 में ड्रग नेटवर्क की वित्तीय नींव पर प्रहार करने और हमारे युवाओं की रक्षा करने पर जोर

ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई अटूट संकल्प के साथ जारी रहेगी

प्रविष्टि तिथि: 15 OCT 2026 6:34PM by PIB Delhi

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई तथा ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी।

गृह मंत्री श्री अमित शाह ने X पर पोस्ट किया, “ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार! असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा जी और असम पुलिस को इस निरंतर कार्रवाई के लिए बधाई, जिसके परिणामस्वरूप 945 गिरफ्तारियाँ, 547 केस और ₹182 करोड़ से अधिक मूल्य के नशीले पदार्थों की जब्ती हुई है, साथ ही 703 हॉटस्पॉट्स के खिलाफ कार्रवाई और लगभग ₹31 करोड़ मूल्य की संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया चल रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘नशा मुक्त भारत’ के विजन के तहत, नारकोटिक्स नियंत्रण पर विजन डॉक्युमेंट 2026-29 ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त करने, उनकी वित्तीय जड़ों पर प्रहार करने और हमारे युवाओं की रक्षा करने के हमारे संकल्प की पुष्टि करता है। ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई अटूट संकल्प के साथ जारी रहेगी।”

‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत, असम पुलिस ने 12 अक्टूबर, 2026 को सघन रूप से अभियान के पूर्व की कार्रवाई (intensive pre-operation action) के बाद नशीले पदार्थों के खिलाफ राज्यव्यापी  अभियान चलाया। इस अभियान के परिणामस्वरूप नशीले पदार्थों से संबंधित 547 केस दर्ज किए गए और 945 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

राज्यव्यापी अभियान की मुख्य उपलब्धियाँ निम्नलिखित हैं:

  • लगभग ₹182 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थों और psychotropic substances की जब्ती।

 

  • 73 गैर-जमानती वारंट की तामील और 47 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, जिनमें पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों के 10 आरोपी शामिल।

 

  • 703 से अधिक ड्रग हॉटस्पॉट्स पर छापेमारी।

 

  • लगभग ₹31 करोड़ मूल्य की संपत्तियों को जब्त करने, कुर्क करने या फ्रीज करने की प्रक्रिया जारी।

 

  • Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act (PITNDPS) के तहत 157 प्रस्तावों की प्रोसेसिंग।

 

  • Cigarettes and Other Tobacco Products Act (COTPA) के तहत 2,229 छापे, 3,662 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण और 2,943 शैक्षणिक संस्थानों का सर्वे।

 

  • 1,34,539 लीटर शराब, जिसमें IMFL भी शामिल, जब्त या नष्ट की गई।

 

  • 633 जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन, जिससे 1,12,532 नागरिकों और छात्रों तक पहुंचे।

 

****

RK/RR/PR/PS


(रिलीज़ आईडी: 2324048) आगंतुक पटल : 131
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati