प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के दल से 15 अक्टूबर को मुलाकात करेंगे
प्रविष्टि तिथि:
14 OCT 2026 3:13PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 अक्टूबर 2026 को सायं लगभग 4:30 बजे मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम, नई दिल्ली में एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल के साथ परस्पर बातचीत करेंगे। वे इस अवसर पर भारतीय दल को संबोधित भी करेंगे।
जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेलों में भारत ने पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया और 21 स्वर्ण, 27 रजत तथा 37 कांस्य सहित कुल 85 पदक जीते। यह एशियाई खेलों में लगातार दूसरी बार शीर्ष पांच देशों में जगह बनाने का प्रमाण है, जो विभिन्न खेल विधाओं में देश की बढ़ती प्रतिस्पर्धात्मकता को दर्शाता है।
भारत ने खेलों में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित कीं, जिनमें रिकर्व तीरंदाजी में ऐतिहासिक प्रदर्शन, पुरुष और महिला हॉकी टीमों द्वारा एक ही संस्करण में स्वर्ण पदक और सॉफ्ट टेनिस तथा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) में पहली बार पदक जीतना शामिल है। अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियों में महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में भारत का पहला स्वर्ण पदक, 28 वर्षों के अंतराल के बाद एशियाई खेलों में भारोत्तोलन में रजत पदक और ग्रीको-रोमन कुश्ती में रजत पदक शामिल हैं, जिससे इस खेल में किसी भारतीय फाइनलिस्ट की 64 वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त हुई।
इस कार्यक्रम में भारतीय दल के एथलीट, उनके कोच और सहायक कर्मचारी, भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल संघों के प्रतिनिधि तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे।
*****
पीके/केसी/आरटी/एसकेजे/वाईबी
(रिलीज़ आईडी: 2323251)
आगंतुक पटल : 252
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Bengali
,
Bengali-TR
,
Kannada
,
Malayalam
,
Assamese
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu