प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के दौरान मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की
प्रविष्टि तिथि:
13 OCT 2026 9:21AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने साहस, शांति और दैवीय शक्ति की देवी मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की।
प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना और कामना की कि सभी का जीवन प्रसन्नता, सौभाग्य और सफलता से भरा रहे।
प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा
“नवरात्रि में आज साहस, शांति और दिव्य शक्ति की देवी मां चंद्रघंटा की करबद्ध वंदना! उनकी कृपा से सबका कल्याण हो। सभी का जीवन सुख-सौभाग्य एवं सफलता से सदैव परिपूर्ण रहे, यही मंगलकामना है।”'
****
पीके/केसी/आरटी/एसकेजे/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2322616)
आगंतुक पटल : 94