प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 75 किग्रा बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर लवलीना बोरगोहेन को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
02 OCT 2026 6:05PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिलाओं के 75 किग्रा बॉक्सिंग इवेंट के फाइनल में शानदार 5-0 से जीत हासिल कर गोल्ड मेडल जीतने पर लवलीना बोरगोहेन को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि लवलीना के खेल का सफर अद्भुत दृढ़ संकल्प और बेहतरीन प्रदर्शन को दर्शाता है।
श्री मोदी ने लवलीना बोरगोहेन को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया;
“@LovlinaBorgohai का बहुत ही शानदार प्रदर्शन!
एशियाई खेलों में महिलाओं की 75 किग्रा बॉक्सिंग इवेंट के फाइनल में शानदार 5-0 से जीत हासिल कर स्वर्ण पदक जीतने पर लवलीना को बधाई। उनका खेल का सफर अद्भुत दृढ़ संकल्प और बेहतरीन प्रदर्शन को दर्शाता है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं: PM @narendramodi”
***
पीके/केसी/आरटी/एनएस/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2318313)
आगंतुक पटल : 68