प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला स्किफ स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
02 OCT 2026 1:18PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला स्किफ स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दृढ़ संकल्प और निरंतरता के साथ उन्होंने भारत को पदक मंच(पॉडियम) तक पहुंचाया है और पिछले प्रदर्शन में सुधार किया है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय(पीएमओ) ने एक्स पर पोस्ट किया;
"एशियाई खेलों में महिला स्किफ स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा को बधाई! अपने दृढ़ संकल्प और निरंतरता के साथ, उन्होंने भारत को मंच(पॉडियम) तक तक पहुंचाया और पिछले प्रदर्शन में भी सुधार किया है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी(पीएम@नरेन्द्र मोदी)"
***
पीके/केसी/आरटी/पीकेपी
(रिलीज़ आईडी: 2318136)
आगंतुक पटल : 70