प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने यूपीएससी शताब्दी समारोह संबोधन में कैप्टन स्मित माछर के साहस की सराहना की

प्रविष्टि तिथि: 01 OCT 2026 4:19PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने संघ लोक सेवा आयोग के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कैप्टन स्मित माछर ने पूरी दुनिया को सर्वोच्‍च साहस दिखाया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कैप्टन माछर ने अपनी जान की परवाह किए बिना स्थिति का बहादुरी से सामना करते हुए 9/11 जैसा एक और हमला होने से रोक दिया।

श्री मोदी ने कहा कि 140 करोड़ भारतीय, कैप्टन स्मित माछर को सलाम करते हुए उनकी कुशलता की प्रार्थना कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्‍स पर अपने संदेश में कहा;

कैप्टन स्मित माछर ने दुनिया को सर्वोच्च साहस दिखाया है।

अपनी जान की चिंता किए बिना, उन्होंने बहादुरी से लड़ते हुए 9/11 जैसा एक और हमला होने से रोक दिया।

140 करोड़ भारतीय, कैप्टन स्मित को सलाम करते हुए उनकी कुशलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

 

***

पीके/केसी/आरटी/एकेवी/एमपी

 


(रिलीज़ आईडी: 2317744) आगंतुक पटल : 140
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Malayalam , Urdu , Marathi , Bengali , Gujarati , Tamil , Kannada