प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में कुराश स्पर्धा के महिलाओं के 78 किलोग्राम भार-वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर पिंकी बलहारा को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 28 SEP 2026 7:36PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में कुराश स्पर्धा के महिलाओं के 78 किलोग्राम  भार-वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर पिंकी बलहारा को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने पूरी प्रतियोगिता के दौरान असाधारण साहस और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। श्री मोदी ने पिंकी बलहारा को भविष्य में नई ऊंचाइयां हासिल करने और  देश को गौरवान्वित करने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा:

“एशियाई खेलों में कुराश स्पर्धा के महिलाओं के 78 किलोग्राम भार-वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर पिंकी बलहारा को बधाई। उन्होंने पूरी प्रतियोगिता के दौरान असाधारण साहस और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। मेरी कामना है कि वह भविष्य में भी नई ऊंचाइयां हासिल करके देश को गौरवान्वित करती रहें: PM @narendramodi”

****

पीके/केसी/आरटी/आर/एसएस  


(रिलीज़ आईडी: 2316248) आगंतुक पटल : 99
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Gujarati , Tamil , Telugu , Malayalam