प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत की आठवीं वर्षगांठ पर इसकी सफलता पर प्रकाश डाला
प्रविष्टि तिथि:
23 SEP 2026 11:35AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आयुष्मान भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, क्योंकि इस पहल को शुरू हुए आठ साल पूरे हो गए हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह योजना आठ वर्ष पहले इस विचार के साथ शुरू की गई थी कि प्रत्येक भारतीय को उच्च गुणवत्ता वाली और किफायती स्वास्थ्य सेवा मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आज 6 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 5 लाख रुपये वार्षिक स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल रहा है, जिससे यह विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना बन गई है। श्री मोदी ने कहा कि इस पहल से चिकित्सा खर्चों में रिकॉर्ड बचत हुई है, जिससे निर्धन और मध्यम वर्ग को लाभ मिला है।
प्रधानमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि स्वास्थ्य सेवा हर घर तक पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अब तक 500 करोड़ से अधिक लोग आ चुके हैं, जिससे जमीनी स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा सुदृढ़ हो रही है। उन्होंने आयुष्मान भारत के सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं भी दीं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में साझा किया:
"आठ वर्ष पहले, आयुष्मान भारत योजना इस विचार के साथ शुरू की गई थी कि प्रत्येक भारतीय की उच्च गुणवत्ता वाली और किफायती स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच होनी चाहिए।"
आज 60 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 5 लाख रुपये के वार्षिक स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल रहा है, जिससे यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना बन गई है।
इससे चिकित्सा खर्चों में रिकॉर्ड बचत संभव हुई है, जिससे निर्धन और मध्यम वर्ग को लाभ हुआ है।
स्वास्थ्य सेवाएं आज हर घर तक पहुंच रही हैं। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अब तक 500 करोड़ से अधिक लोग आ चुके हैं, जिससे जमीनी स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा को मजबूती मिल रही है।
आयुष्मान भारत के सभी लाभार्थियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
#8YearsOfAyushmanBharat"
***
पीके/केसी/आरटी/एसकेजे/एमपी
(रिलीज़ आईडी: 2313781)
आगंतुक पटल : 236
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Manipuri
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam