प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति ने फोन पर बात की
श्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
दोनों नेताओं ने भारत-संयुक्त अरब अमीरात व्यापक रणनीतिक साझेदारी और गहरा बनाने के उपायों पर चर्चा की
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति ने भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स सम्मेलन की सफलता पर प्रधानमंत्री को बधाई दी।
दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रविष्टि तिथि:
18 SEP 2026 4:32PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान ने आज फोन कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने ऊर्जा, रक्षा, प्रौद्योगिकी, निवेश और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत- संयुक्त अरब अमीरात व्यापक रणनीतिक साझेदारी और गहरा बनाने के उपायों पर चर्चा की।
राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स सम्मेलन के सफल आयोजन पर प्रधानमंत्री को बधाई दी। श्री मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में युवराज शेख खालिद की भागीदारी और भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स में हासिल सकारात्मक परिणामों में संयुक्त अरब अमीरात के सहयोग और साझेदारी की सराहना की।
दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर भी चर्चा की। उन्होंने क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के प्रयासों में निरंतर सहयोग और समन्वय की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
***
पीके/केसी/एकेवी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2312128)
आगंतुक पटल : 109