प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने शरतचंद्र चट्टोपाध्याय की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रविष्टि तिथि:
15 SEP 2026 4:38PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध बंगाली लेखक शरतचंद्र चट्टोपाध्याय की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रख्यात लेखक को याद करते हुए, श्री मोदी ने उनके साहित्यिक कार्यों के स्थायी महत्व पर प्रकाश डाला, जिनका हर भारतीय भाषा और कई विदेशी भाषाओं में अनुवाद किया गया है। उन्होंने कहा कि शरतचंद्र चट्टोपाध्याय का लेखन 19वीं सदी के भारत, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बंगाली समाज का सटीक और संवेदनशील चित्रण प्रदान करता है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
प्रख्यात बंगाली लेखक, बहुमुखी प्रतिभा के धनी शरतचंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि।
हर भारतीय भाषा और कई विदेशी भाषाओं में अनुवादित उनकी रचनाओं को 19वीं सदी के भारत, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बंगाली समाज के सटीक चित्रण के लिए याद किया जाता है। सामाजिक सुधार, महिलाओं के अधिकारों और राष्ट्रवाद के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भी उतनी ही उल्लेखनीय थी।
मैं आने वाले समय में और अधिक युवाओं से उनके लेखन को पढ़ने का आह्वान करता हूं।
প্রখ্যাত বাঙালি লেখক, বহুমুখী প্রতিভার অধিকারী শরৎচন্দ্র চট্টোপাধ্যায়ের ১৫০তম জন্মবার্ষিকীতে জানাই বিনম্র শ্রদ্ধাঞ্জলি।
ভারতের সমস্ত ভাষায় এবং একাধিক আন্তর্জাতিক ভাষায় অনূদিত তাঁর সাহিত্যকর্মগুলি উনিশ শতকের ভারত, বিশেষ করে গ্রামীণ অঞ্চলের বাঙালি সমাজকে সঠিকভাবে চিত্রিত করার জন্য স্মরণীয় হয়ে রয়েছে। সামাজিক সংস্কার, নারী অধিকার এবং জাতীয়তাবাদের প্রতি তাঁর দায়বদ্ধতাও সমানভাবে স্মরণীয়।
আগামী দিনের তরুণ-তরুণীকে আমি আরও বেশি করে তাঁর রচনা পড়ার জন্য আহ্বান জানাচ্ছি।
****
पीके/केसी/एसकेएस/एसवी
(रिलीज़ आईडी: 2310545)
आगंतुक पटल : 69