संसदीय कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री किरेन रिजिजू ने जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए आयोजित 27 वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2025-26 के विजेताओं को शील्ड एवं पुरस्कार प्रदान किए


पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, उखरुल-1, मणिपुर (शिलांग क्षेत्र) 27 वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2025-26 का राष्ट्रीय विजेता बना

प्रविष्टि तिथि: 10 SEP 2026 8:27PM by PIB Delhi

जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए आयोजित 27वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2025-26 का पुरस्कार वितरण समारोह आज, 10 सितंबर 2026 को संसद भवन परिसर, नई दिल्ली स्थित जी.एम.सी. बालयोगी सभागार, संसद पुस्तकालय भवन में संपन्न हुआ।

केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री, श्री किरेन रिजिजू ने समारोह की अध्यक्षता की तथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयों की विजेता टीमों को शील्ड एवं पुरस्कार वितरित किए। मंत्री महोदय ने राष्ट्रीय विजेता टीम 'पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, उखरुल-1, मणिपुर' और अन्य सात क्षेत्रीय विजेताओं को बधाई दी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/sep/image001_20260910202942_d4a7c8.jpg

मंत्री महोदय ने लोकतंत्र के प्रतीक के रूप में संसद के महत्व पर छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली भारत के लिए सबसे उपयुक्त है, जहाँ नागरिक अपने चुने हुए प्रतिनिधियों के माध्यम से स्वयं शासन करते हैं। उन्होंने शासन प्रणाली के रूप में संसदीय लोकतंत्र को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बताया। इसके साथ ही, उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालयों की कार्य संस्कृति की सराहना की, जो छात्रों के चरित्र को सही दिशा में ढालने का काम करती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/sep/image002_20260910202958_553e9e.jpg

संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव, श्री निकुंज बिहारी धल ने समारोह को संबोधित किया और विजेता टीमों को बधाई देने के साथ-साथ संसदीय कार्य मंत्रालय और इस कार्यक्रम के अन्य हितधारकों द्वारा किए गए सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को उनके व्यक्तित्व विकास, महत्वपूर्ण सोच और टीम वर्क भावना को विकसित करने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/sep/image003_20260910203010_b0c0aa.jpg

मुख्य अतिथि और अन्य सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए, संसदीय कार्य मंत्रालय के अपर सचिव, डॉ. सत्य प्रकाश ने 2047 तक भारत को 'विकसित भारत' बनाने के लिए पारंपरिक 'गुरु-शिष्य परंपरा' पर आधारित प्राचार्यों/शिक्षकों और छात्रों की भूमिका को रेखांकित किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/sep/image004_20260910203022_277430.jpg

इस अवसर पर, 27वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2025-26 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 'पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, उखरुल-1, मणिपुर (शिलोंग क्षेत्र)' के छात्रों द्वारा "युवा संसद" की पुनः प्रस्तुति दी गई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/sep/image005_20260910203035_28754c.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/sep/image006_20260910203049_64026c.jpg

संसदीय कार्य मंत्रालय पिछले 30 वर्षों से जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए युवा संसद प्रतियोगिताओं का आयोजन करता आ रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता योजना के तहत, इस श्रृंखला की 27वीं प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 के दौरान पूरे भारत में नवोदय विद्यालय समिति के 8 क्षेत्रों में फैले 100 विद्यालयों के बीच आयोजित की गई थी।

युवा संसद योजना देश भर के जवाहर नवोदय विद्यालयों के युवा मनों को एक मंच प्रदान करती है, जहाँ वे एकत्र होकर अपनी वाक्पटुता, गंभीर सोच और नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, यह योजना छात्रों को संसद की कार्यप्रणालियों और प्रक्रियाओं तथा बहस व चर्चा की तकनीकों से अवगत कराती है, जिससे उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व गुण और प्रभावी वक्तृत्व कला का विकास होता है। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम जवाहर नवोदय विद्यालयों के अत्यंत प्रतिभाशाली और प्रखर छात्रों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक महत्व के विषयों पर जीवंत बहस में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है।

समारोह में, राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 'पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, उखरुल-1, मणिपुर (शिलांग क्षेत्र)' को "पंडित जवाहर लाल नेहरू रनिंग पार्लियामेंट्री शील्ड" और ट्रॉफी प्रदान की गई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/sep/image007_20260910203105_eab0a7.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/sep/image008_20260910203115_309c49.jpg

इसके अलावा, अपने-अपने क्षेत्रों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले निम्नलिखित 7 जवाहर नवोदय विद्यालयों ने मंत्री महोदय से ट्रॉफियां और पुरस्कार प्राप्त किए:

क्रम सं.

विद्यालयों के नाम

क्षेत्र

1.

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोल्लम, केरल

हैदराबाद

2.

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय,, थियोग, शिमला

चंडीगढ़

3.

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सूरतगढ़, श्रीगंगानगर

जयपुर

4.

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बिलासपुर, छत्तीसगढ़

भोपाल

5.

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, वलसाड, गुजरात

पुणे

6.

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पुरूलिया, पश्चिमी बंगाल

पटना

7.

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, उधमसिंह नगर, उत्तराखंड

लखनऊ

श्री अनिल कुमार, उप सचिव, संसदीय कार्य मंत्रालय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अमूल्य योगदान देने के लिए गणमान्य अतिथियों, प्रतिभागी छात्रों, शिक्षकों, मंत्रालय के अधिकारियों और अन्य सभी हितधारकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/sep/image009_20260910203152_ffb888.jpg

*****

पीके/केसी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2308983) आगंतुक पटल : 51
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu