राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति से प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने मुलाकात की

प्रविष्टि तिथि: 10 SEP 2026 8:50PM by PIB Delhi

महामहिम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने आज (10 सितंबर 2026) राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

आगा खान का पद संभालने के बाद भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर आए प्रिंस रहीम का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने उनके पिता, स्वर्गीय आगा खान चतुर्थ के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत में हम आगा खान चतुर्थ और आगा खान विकास नेटवर्क (एकेडीएन) द्वारा किए गए कार्यों को बहुत सम्मान और स्नेह की दृष्टि से देखते हैं।

राष्ट्रपति ने आगा खान विकास नेटवर्क द्वारा भारत में जल और स्वच्छता, शिक्षा, मातृ स्वास्थ्य, शहरी पुनर्विकास, महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों में लागू की गई परियोजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं सार्वजनिक-निजी भागीदारी के बेहतरीन उदाहरण हैं। ये परियोजनाएं दिखाती हैं कि कैसे गैर-लाभकारी संगठन सरकार के साथ मिलकर काम करते हुए लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं। 

 

****

पीके / केसी / जेके / डीए


(रिलीज़ आईडी: 2308978) आगंतुक पटल : 91
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi