वित्त मंत्रालय
केंद्रीय वित्त मंत्री ने कई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (पीएसबी) कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की
कर्मचारियों की चिंताओं पर प्रतिक्रिया में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अधिकारियों के लिए प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को फिलहाल स्थगित किया गया है
प्रविष्टि तिथि:
07 SEP 2026 9:05PM by PIB Delhi
केंद्रीय वित्त मंत्री जी ने आज भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में कई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (पीएसबी) कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दों को उठाया, जिनमें अनुग्रह राशि की समीक्षा, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए चिकित्सा सुविधा, पीएसबी कर्मचारियों के लिए लागू प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना की वर्तमान संरचना पर पुनर्विचार और कर्मचारियों से जुड़ी अन्य चिंताएं शामिल थीं।
बैंक कर्मचारियों की ओर से व्यक्त की गई चिंताओं का संज्ञान लिया गया और पीएलआई की संरचना पर प्राप्त अभ्यावेदन के उत्तर में, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दिनांक 19.11.2024 की पीएलआई योजना के कार्यान्वयन को स्थगित रखने और चल रही द्विपक्षीय समझौता/ संयुक्त नोट चर्चाओं के दौरान इस पर विचार करने का निर्णय लिया गया।
सरकार बैंक कर्मचारियों, ग्राहकों और बैंकिंग क्षेत्र के व्यापक हित में संवाद, परामर्श और आपसी समझ के माध्यम से मुद्दों को हल करने के प्रति प्रतिबद्ध है।
***
पीके/केसी/एमएम
(रिलीज़ आईडी: 2307710)
आगंतुक पटल : 180