प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महान फिल्‍म अभिनेता उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 03 SEP 2026 9:10AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने महान अभिनेता उत्तम कुमार को आज उनकी जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने उन्हें एक महान व्यक्तित्व बताया, जिनके बेमिसाल और जीवंत अभिनय से अलग-अलग पीढ़ियों के दर्शक आज भी गहराई से जुड़े हुए हैं। उन्होंने हाल ही में प्रसारित 'मन की बात' कार्यक्रम में जाने-माने अभिनेता के बारे में अपने विचार भी साझा किए।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर एक पोस्ट साझा किया:

"महान नायक उत्तम कुमार... एक ऐसे दिग्गज अभिनेता जिनकी कालजयी प्रस्तुतियां पीढ़ियों से लोगों को प्रभावित करती हैं।"

उनकी जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि।

मैं पिछले रविवार को #MannKiBaat के दौरान उनके बारे में जो कुछ बोला था, उसे भी साझा कर रहा हूं।

মহানায়ক উত্তম কুমার... এক কিংবদন্তি যাঁর কালজয়ী পরিবেশনা প্রজন্মান্তরের মানুষের সঙ্গে সংযোগ স্থাপন করে চলেছে

তাঁর জন্মশতবার্ষিকীতে শ্রদ্ধাঞ্জলি

গত রবিবার #MannKiBaat অনুষ্ঠানে আমি তাঁর সম্পর্কে যা বলেছিলাম, তাও শেয়ার করছি।"

 

 

***

पीके/केसी/एसएस/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2306224) आगंतुक पटल : 115
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Manipuri , Assamese , Gujarati , Kannada