महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने नागरिकों से बाल विवाह हेल्पलाइन 1098 पर बाल विवाह की सूचना देने और बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने का आग्रह किया

प्रविष्टि तिथि: 25 AUG 2026 1:00PM by PIB Delhi

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि उन्हें कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिले या उसका संदेह हो तो वे चुप न रहें और तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर फोन करके इसकी सूचना दें।

'एक्स' पर एक पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक बुराई नहीं है, बल्कि बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य के लिए एक गंभीर आघात है।

उन्होंने सभी से हमारी बेटियों के सपनों, अधिकारों और सुरक्षित भविष्य की रक्षा के लिए एकजुट होने और बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।

****

पीके/केसी/एसएस/एसके  


(रिलीज़ आईडी: 2303120) आगंतुक पटल : 93
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam