सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

नशा मुक्त भारत अभियान पोर्टल को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग द्वारा विकसित पहले प्लेटफॉर्म (nmba.dosje.gov.in) से समावेश पोर्टल (https://www.dosje.gov.in/organisation/nasha-mukt-bharat-abhiyaan/) पर सफलतापूर्वक स्थानांतरित किया गया

प्रविष्टि तिथि: 19 AUG 2026 5:09PM by PIB Delhi

नए लिंक और क्यूआर कोड में एनएमबीए पोर्टल शामिल है

नएमबीए पोर्टल: https://www.dosje.gov.in/organisation/nasha-mukt-bharat-abhiyaan; एनएमबीए ई-प्‍लेज: https://nashamukt.dosje.gov.in/epledge ; नशा मुक्ति मित्र पंजीकरण: https://nashamukt.dosje.gov.in/nasha-mukti-mitr ; एनएमबीए लॉगिन: https://nashamukt-admin.dosje.gov.in/login और एनएमबीए मोबाइल ऐप: https://play.google.com/store/search?q=nasha+mukt+bharat+abhiyan&c=apps&hl=en
 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने नशा मुक्त भारत अभियान (एमएमबीए) पोर्टल को पुराने प्लेटफॉर्म (nmba.dosje.gov.in) से राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (एनईजीडी) द्वारा विकसित समावेश पोर्टल (एसएएमएवीईएसएच - सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के सभी क्षेत्रों के लिए एकल पहुंच तंत्र) (https://www.dosje.gov.in/organisation/nasha-mukt-bharat-abhiyaan/) पर स्थानांतरित करने का कार्य पूरा कर लिया है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में संयुक्त सचिव (नशीली दवाओं की रोकथाम) डॉ. संदीप आर. राठौड़ ने सूचित किया कि एनएमबीए पोर्टल अब नए लिंक और क्यूआर कोड के माध्यम से सुलभ है। इनमें शामिल हैं: 1. एनएमबीए पोर्टल: https://www.dosje.gov.in/organisation/nasha-mukt-bharat-abhiyaan; 2. एनएमबीए ई-प्‍लेज: https://nashamukt.dosje.gov.in/epledge ; 3. नशा मुक्ति मित्र पंजीकरण: https://nashamukt.dosje.gov.in/nasha-mukti-mitr ; 4. एनएमबीए लॉगिन: https://nashamukt-admin.dosje.gov.in/login और 5. एनएमबीए मोबाइल ऐप: https://play.google.com/store/search?q=nasha+mukt+bharat+abhiyan&c=apps&hl=en

डॉ. राठौड़ ने कहा कि सफल स्‍थानांतरण के बाद पूर्ववर्ती एनएमबीए पोर्टल (https://nmba.dosje.gov.in/) को बंद कर दिया गया है और अब यह सुलभ नहीं रहेगा।

 

नशा मुक्ति मित्र पंजीकरण क्यूआर कोड

एनएमबीए मोबाइल ऐप

मंत्रालय ने सभी संबंधित मंत्रालयों/विभागों को एनएमबीए पोर्टल, ई-प्रतिज्ञा और मित्र पंजीकरण के लिए नए लिंक का उपयोग करने का निर्देश दिया है । सभी हितधारकों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि एनएमबीए पोर्टल तक भविष्य में सभी पहुंच नए समावेश पोर्टल लिंक के माध्यम से ही हो और आधिकारिक संचार, वेबसाइटों, सूचना एवं संचार सामग्री या अन्य दस्तावेजों में पुराने पोर्टल लिंक के सभी संदर्भों को तदनुसार अपडेट किया जाए। जब ​​तक सूचित न किया जाए, मौजूदा लॉगिन पहचान मान्य बने रहेंगे।

 

एनएनएमबीए ई-प्रतिज्ञा क्यूआर कोड

 

अब से सभी गतिविधियां, रिपोर्टिंग, ई-प्रतिज्ञाएं, नशा मुक्ति मित्र पंजीकरण और पोर्टल आधारित अन्य कार्य नए पोर्टल के माध्यम से ही किए जाएंगे।

किसी भी स्पष्टीकरण के लिए, सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के अवर सचिव श्री अरुण कुमार कर्ण से usdp1-dosje[at]gov[dot]in पर संपर्क किया जा सकता है।

***

पीके/केसी/एके/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2301284) आगंतुक पटल : 111
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati , Tamil , Telugu