महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का उल्‍लेख किया

प्रविष्टि तिथि: 15 AUG 2026 4:00PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए देश के विकास पथ में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और योगदान का उल्‍लेख किया और देश की प्रगति में उनकी भागीदारी को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने भारत की बेटियों की उपलब्धियों का उल्‍लेख करते हुए कहा कि महिलाएं आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। उन्होंने महिलाओं की बदलती भूमिका का उल्‍लेख करते हुए कहा कि बेटियां अब उन क्षेत्रों में प्रवेश कर रही हैं और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं जिन क्षेत्रों को पहले उनके लिए कठिन या दुर्गम माना जाता था।

प्रधानमंत्री ने ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का उल्‍लेख करते हुए कहा कि 3 करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पहले ही पूरा कर लिया गया है। उन्होंने घोषणा की कि सरकार ने अब 6 करोड़ लखपति दीदियों का नया लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि 3 करोड़ और लखपति दीदियों से महिलाओं की आर्थिक शक्ति से संचालित ग्रामीण अर्थव्यवस्था में एक बड़ा परिवर्तन आएगा।

प्रधानमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का उल्‍लेख करते हुए कहा कि भारत की बेटियां अपनी उपलब्धियों से नए मानदंड स्थापित कर रही हैं। उनकी बढ़ती उपस्थिति और योगदान महिलाओं की बदलती आकांक्षाओं और राष्ट्र निर्माण की यात्रा में उनकी बढ़ती भूमिका को दर्शाते हैं।

प्रधानमंत्री ने सभी दलों से विधानसभाओं और लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश की बेटियों, माताओं और बहनों को निर्णय लेने और राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में अधिक भागीदारी मिलनी चाहिए।

प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन में भारत की विकास यात्रा और एक विकसित भारत के निर्माण के प्रयास में महिलाओं की भागीदारी, सशक्तिकरण और नेतृत्व के महत्व को दोहराया गया।

***

पीके/केसी/पीपी/वीके 


(रिलीज़ आईडी: 2300116) आगंतुक पटल : 60
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil