प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने किया  फ़ोन


दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में हुई प्रगति की समीक्षा की

दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में हाल की घटनाओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया

प्रविष्टि तिथि: 06 AUG 2026 7:01PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज इजरायल के प्रधानमंत्री महामहिम श्री बेंजामिन नेतन्याहू का फ़ोन आया। दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में लगातार हो रही प्रगति की समीक्षा की और दोनों देशों के आपसी लाभ के लिए विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू और प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में हाल की घटनाओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

***

पीके /केसी /एनएम /डीए


(रिलीज़ आईडी: 2295755) आगंतुक पटल : 162
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam