रेल मंत्रालय
भारतीय रेल देशभर में 19 रेल नीर संयंत्र चला रहा है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित बोतलबंद पेयजल की आपूर्ति होती है
प्रत्येक रेल नीर संयंत्र की क्षमता प्रतिदिन 1 लाख बोतल है
प्रविष्टि तिथि:
05 AUG 2026 3:28PM by PIB Delhi
वर्तमान में, देश भर में कार्यरत रेल नीर संयंत्रों से सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों और स्टेशनों पर बोतलबंद किए गए पेयजल (पीडीडब्ल्यू) 'रेल नीर' की मांग पूरी की जा रही है। भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को भारतीय रेलवे पर रेल नीर की आवश्यकता और मांग के अनुसार चिन्हित स्थानों पर रेल नीर संयंत्र स्थापित करने का कार्य सौंपा गया है।
रेल नीर प्लांट (पीपीपी मॉडल) स्थापित करने की अनुमानित लागत प्रतिदिन 1,00,000 बोतलों की क्षमता वाले प्लांट के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये है। इस लागत में प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग (पीईबी) शेड का निर्माण, प्लांट और मशीनरी की स्थापना शामिल है, लेकिन भूमि की लागत इसमें शामिल नहीं है।
देश भर में कार्यरत 19 रेल नीर संयंत्रों का विवरण निम्नलिखित है:
|
क्र.सं.
|
संयंत्र
|
राज्य
|
|
1
|
नांगलोई
|
दिल्ली
|
|
2
|
दानापुर
|
बिहार
|
|
3
|
अंबरनाथ
|
महाराष्ट्र
|
|
4
|
पलुर
|
तमिलनाडु
|
|
5
|
मनेरी
|
मध्य प्रदेश
|
|
6
|
अमेठी
|
उत्तर प्रदेश
|
|
7
|
नागपुर
|
महाराष्ट्र
|
|
8
|
ऊना
|
हिमाचल प्रदेश
|
|
9
|
हापुड़
|
उत्तर प्रदेश
|
|
10
|
जागीरोड
|
असम
|
|
11
|
संकराइल
|
पश्चिम बंगाल
|
|
12
|
कोटा
|
राजस्थान
|
|
13
|
मंडीदीप
|
मध्य प्रदेश
|
|
14
|
साणंद
|
गुजरात
|
|
15
|
भुसावल
|
महाराष्ट्र
|
|
16
|
भुवनेश्वर
|
ओडिशा
|
|
17
|
बिलासपुर
|
छत्तीसगढ
|
|
18
|
सिम्हाद्री
|
आंध्र प्रदेश
|
|
19
|
विजयवाड़ा
|
आंध्र प्रदेश
|
केंद्रीय रेल मंत्री सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज लोकसभा में प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी।
***
पीके/केसी/एवाई/एसवी
(रिलीज़ आईडी: 2294873)
आगंतुक पटल : 143