प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
27 JUL 2026 8:17PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई दी है।
श्री मोदी ने कहा कि यह सफलता इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। श्री मोदी ने उम्मीद जताई कि उनकी सफलता भारत के युवाओं को प्रेरित करेगी। प्रधानमंत्री ने उनके आगे के सफर के लिए भी शुभकामनाएं दीं।
एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा:
"ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई। यह सफलता इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उनकी सफलता भारत के युवाओं को प्रेरित करेगी। उनके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं।
#CWG2026"
*****
पीके/केसी/एनएस/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2290161)
आगंतुक पटल : 360