प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की आधिकारिक यात्रा

प्रविष्टि तिथि: 11 JUL 2026 8:03AM by PIB Delhi

दस्तावेज़

क्रम संख्‍या

शीर्षक

संक्षिप्त विवरण

1

भारत के रक्षा मंत्रालय और न्यूजीलैंड रक्षा बल के बीच समुद्री सहयोग पर समझौता ज्ञापन

यह समझौता ज्ञापन संवाद, समन्वय, सूचना के आदान-प्रदान और संयुक्त गतिविधियों के माध्यम से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सहयोग बढ़ाने के लिए एक तंत्र स्थापित करता है।

2

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जलविज्ञान और समुद्री मानचित्रकला के मामलों में सहयोग से संबंधित कार्यान्वयन समझौता

संयुक्त रूप से नौवहन चार्ट बनाना जलवैज्ञानिक डेटा साझा करना, प्रशिक्षण और क्षमता विकास के माध्यम से जलवैज्ञानिक सहयोग को मजबूत करता है।

3

भारतीय नौसेना और न्यूजीलैंड रक्षा बल के बीच पारस्परिक रसद सहायता प्रदान करने संबंधी व्यवस्था

यह अनुमोदित गतिविधियों और अभियानों के दौरान भारतीय नौसेना और न्यूजीलैंड रक्षा बल के बीच पारस्परिक रसद सहायता को सुगम बनाता है।

4

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आतंकवाद विरोधी संयुक्त कार्य समूह की स्थापना संबंधी समझौता

आतंकवाद विरोधी प्रयासों को मजबूत करने, सूचनाओं का आदान-प्रदान करने और आतंकवाद से निपटने के प्रयासों में समन्वय स्थापित करने के लिए एक संयुक्त आतंकवाद-विरोधी कार्य समूह की स्थापना की गई है।

5

भारत के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (नेमा) के बीच सहयोग ज्ञापन

यह सहयोग ज्ञापन भूकंप से निपटने की क्षमता, सुनामी की तैयारी, तटीय खतरों को कम करना, ज्ञान का आदान-प्रदान, नीतिगत संवाद और क्षमता विकास के माध्‍यम से आपदा जोखिम प्रबंधन में सहयोग को बढ़ावा देता है

6

भारत के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी उद्योग मंत्रालय और न्यूजीलैंड के प्राथमिक उद्योग मंत्रालय के बीच पशुपालन और डेयरी उद्योग के क्षेत्र में सहयोग ज्ञापन।

यह तकनीकी सहयोग, ज्ञान के आदान-प्रदान और सर्वोत्तम व्‍यवस्‍थाओं के माध्यम से पशुपालन और डेयरी में बेहतर सहयोग के लिए एक ढांचा तैयार करता है।

7

भारत के पर्यटन मंत्रालय और न्यूजीलैंड के व्यापार, नवाचार और रोजगार मंत्रालय के बीच पर्यटन क्षेत्र में समझौता ज्ञापन

यह आर्थिक संबंधों को मजबूत करने, पर्यटकों की संख्या बढ़ाने और एक-दूसरे की संस्कृति की आपसी समझ को बढ़ाने के लिए पर्यटन में सहयोग को बढ़ावा देता है।

8

खेल पर भारत-न्यूजीलैंड की संयुक्त कार्य योजना

यह उच्च प्रदर्शन वाले खेलों, खेल विज्ञान, खेल चिकित्सा और एथलीटों के विकास सहित खेलों में सहयोग के लिए एक तंत्र प्रदान करता है।

9

राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (एनएमएचसी), लोथल, गुजरात के विकास के लिए एनएमएचसी और न्यूजीलैंड समुद्री संग्रहालय के बीच समझौता ज्ञापन

यह लोथल में एनएमएचसी के विकास में सहयोग और पारस्परिक रूप से सहमत परियोजनाओं के माध्यम से सहयोग के लिए एक तंत्र प्रदान करता है।

10

भारत के संस्कृति मंत्रालय और न्यूजीलैंड के संस्कृति एवं विरासत मंत्रालय के बीच सांस्कृतिक सहयोग पर समझौता

यह कला, विरासत और सांस्कृतिक पहलों के आदान-प्रदान के माध्यम से सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देता है ताकि आपसी समझ और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत किया जा सके।

घोषणाएँ:

क्रम संख्‍या

शीर्षक

संक्षिप्त विवरण

1

भारत-न्यूजीलैंड रणनीतिक साझेदारी और 2030 तक की रूपरेखा

भारत और न्यूजीलैंड ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया है जिससे व्यापार, रक्षा, समुद्री सुरक्षा, पर्यटन, संस्कृति, खेल, कृषि-तकनीक, जन-जन संबंधों के साथ-साथ हिंद-प्रशांत प्राथमिकताओं और बहुपक्षीय मुद्दों पर समन्वय में सहयोग मजबूत हुआ है। 2030 की यह रूपरेखा अगले चार वर्षों के लिए संबंधित मंत्रालयों और हितधारकों के बीच भारत-न्यूजीलैंड रणनीतिक साझेदारी के सुनियोजित कार्यान्वयन का मार्गदर्शन करने के लिए एक रणनीतिक ढांचा प्रदान करती है।

2

2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके 7 बिलियन न्यूजीलैंड डॉलर या 35,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाना।

दोनों पक्षों ने मुक्त व्यापार समझौते के संदर्भ में आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने और बाजार पहुंच का विस्तार करने के लिए 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके 7 बिलियन न्यूजीलैंड डॉलर (35,000 करोड़ रुपये) तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

3

समुद्री सुरक्षा संवाद स्थापित करना

भारत और न्यूजीलैंड ने सहयोग, समन्वय और सूचना के आदान-प्रदान को मजबूत करने के लिए एक समुद्री सुरक्षा संवाद स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की है।

4

न्यूजीलैंड ने हिंद प्रशांत महासागर पहल (आईपीओआई) के तहत समुद्री सुरक्षा को प्राथमिकता स्तंभ के रूप में नामित किया है।

न्यूजीलैंड आईपीओआई के सात स्तंभों के तहत अवैध, बिना सूचना और अनियंत्रित (आईयूयू) मछली पकड़ने का मुकाबला करने पर केंद्रित विशिष्ट सहयोग गतिविधियों को शुरू करने के लिए समुद्री सुरक्षा स्तंभ में शामिल हुआ है।

5

न्यूजीलैंड वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन में शामिल हो रहा है

न्यूजीलैंड का वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन में शामिल होना स्वच्छ ऊर्जा के लिए टिकाऊ जैव ईंधन के विकास और अपनाने में तेजी लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करता है। 

6

कीवी फल कार्य योजना का शुभारंभ और नागालैंड तथा उत्तराखंड में कीवी फल के लिए 2 उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना

मुक्त व्यापार समझौते के तहत कृषि उत्पादकता साझेदारी के अंतर्गत, उत्पादकता बढ़ाने के लिए शिक्षा, कौशल विकास और कृषि नवाचार में सहयोग से नागालैंड और उत्तराखंड में दो उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना के साथ-साथ एक कीवी फल कार्य योजना शुरू की जा रही है।

7

गोवा स्थित राष्ट्रीय ध्रुवीय और महासागरीय अनुसंधान केंद्र (एनसीपीओआर) और न्यूजीलैंड के कैंटरबरी विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन

यह अंटार्कटिक अनुसंधान में सहयोग के लिए एक तंत्र स्थापित करता है। इसका उद्देश्य संयुक्त अनुसंधान, अकादमिक आदान-प्रदान, क्षमता विकास और अन्य पारस्परिक रूप से लाभकारी वैज्ञानिक एवं शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर साझेदारी को मजबूत करना है।

8

कुंडली स्थित राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान (एनआईएफटीईएम-के) और न्यूजीलैंड के मैसी विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन

यह शोध, अकादमिक आदान-प्रदान, छात्रों के आवागमन और अन्य पारस्परिक रूप से सहमत शैक्षिक गतिविधियों में सहयोग के लिए एक तंत्र स्थापित करता है।

 

***

पीके/केसी/पीपी/आर


(रिलीज़ आईडी: 2283581) आगंतुक पटल : 72
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Gujarati , Tamil , Malayalam