गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत और म्यांमार के बीच नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की 23वीं बैठक संपन्न


भारत और म्यांमार ने दीर्घकालिक मित्रता, घनिष्ठ साझेदारी और आगे भी सहयोग को और सुदृढ़ करने की साझा प्रतिबद्धता जताई

दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग पर व्यापक और रचनात्मक चर्चा की और द्विपक्षीय संवाद तंत्र के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की

प्रविष्टि तिथि: 08 JUL 2026 8:53PM by PIB Delhi

भारत और म्यांमार के बीच राष्ट्रीय स्तर की 23वीं बैठक 7 और 8 जुलाई 2026 को नई दिल्ली संपन्न हुई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह सचिव श्री गोविंद मोहन ने किया, जबकि म्यांमार प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व म्यांमार सरकार के गृह मंत्रालय में उप मंत्री मेजर जनरल मिन थू ने किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0017MOR.jpg  

इस बैठक में दोनों देशों ने अपनी दीर्घकालिक मित्रता और घनिष्ठ साझेदारी को दिए जाने वाले महत्व की पुष्टि की और दोनों देशों के पारस्परिक लाभ के लिए सहयोग को और मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दोहराया। भारतीय पक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि म्यांमार भारत की 'पड़ोसी पहले', 'एक्ट ईस्ट' और 'महासागर' (क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) नीतियों में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002N7N8.jpg  

दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग पर व्यापक और रचनात्मक चर्चा की और द्विपक्षीय संवाद तंत्र के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आतंकवाद, विद्रोह, मादक पदार्थों की तस्करी, हथियारों की तस्करी, मानव तस्करी, वन्यजीव तस्करी, साइबर अपराध और संगठित अपराध के अन्य रूपों सहित अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटने में सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने खुफिया जानकारी साझा करने और परिचालन समन्वय को बढ़ाने तथा साझा सुरक्षा चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए क्षमता निर्माण पहलों को शुरू करने पर भी सहमति व्यक्त की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0032CPA.jpg  

दोनों पक्षों ने भारत-म्यांमार सीमा पर मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और सीमा पर शांति, स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने के महत्व को दोहराया। दोनों पक्षों ने अपनी संप्रभु भूमि का दुरुपयोग करके अपने सुरक्षा हितों के विरुद्ध गतिविधियों को रोकने के महत्व पर बल दिया। म्यांमार ने आश्वासन दिया कि उसकी भूमि का उपयोग भारत के सुरक्षा हितों के विरुद्ध नहीं होने दिया जाएगा।

दोनों पक्षों ने कलादान मल्टी-मोडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट परियोजना और भारत-म्यांमार-थाईलैंड त्रिपक्षीय राजमार्ग को पूरा करने की दिशा में मिलकर काम करने के महत्व पर सहमति व्यक्त की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004S08C.jpg  

दोनों पक्षों ने बैठक के परिणामों पर संतोष व्यक्त किया और मौजूदा द्विपक्षीय तंत्रों, नियमित आदान-प्रदान, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और पारस्परिक रूप से सहमत निर्णयों के कार्यान्वयन के माध्यम से संबंधित एजेंसियों के बीच सुरक्षा मामलों पर घनिष्ठ जुड़ाव और सहयोग जारी रखने पर सहमति जताई।

****

पीके/केसी/एके/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2283276) आगंतुक पटल : 22
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Punjabi , Gujarati