प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने सनदी लेखाकार दिवस पर सनदी लेखाकार समुदाय को शुभकामनाएं दीं

प्रविष्टि तिथि: 01 JUL 2026 12:50PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सनदी लेखाकार दिवस के अवसर पर सनदी लेखाकार समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि सनदी लेखाकार भारत की आर्थिक यात्रा में लंबे समय से विश्वसनीय भागीदार रहे हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और पेशेवर उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से उन्होंने देश की वित्तीय प्रणालियों को मजबूत किया है, व्यवसायों को सहयोग दिया है, उद्यमिता को प्रोत्साहित किया है और निवेशकों में विश्वास जगाया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा :

सनदी लेखाकार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, सनदी लेखाकार समुदाय के सभी सदस्यों को बधाई। वे भारत की आर्थिक यात्रा में लंबे समय से विश्वसनीय भागीदार रहे हैं। पारदर्शिता और पेशेवर उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से वे हमारी वित्तीय प्रणालियों को मजबूत करते हैं, व्यवसायों को सहयोग प्रदान करते हैं, उद्यमिता को प्रोत्साहित करते हैं और निवेशकों में विश्वास जगाते हैं। उनकी विशेषज्ञता आर्थिक विकास और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देती है। जैसे-जैसे हम विकसित भारत के पथ पर अग्रसर हो रहे हैं, उनके प्रयास एक ऐसा वातावरण बनाने में सहायक हैं जहां उद्यम फल-फूल सकें और सभी के लिए अवसर बढ़ सकें।

***

केपी/केसी/एसएस/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 2279805) आगंतुक पटल : 217
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Bengali-TR , Assamese , Manipuri , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam