एमआईएफएफ 2026: तस्वीरों में - 19वें एमआईएफएफ समापन समारोह 2026 में रेड कार्पेट पर मशहूर हस्तियों ने हिस्सा लिया
19वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) 2026 के समापन समारोह के रेड कार्पेट पर फिल्म उद्योग की कई विशिष्ट हस्तियों और गणमान्य व्यक्तित्वों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल श्री जिष्णु देव वर्मा, महाराष्ट्र सरकार में मराठी भाषा एवं सांस्कृतिक मामलों के सचिव श्री किरण कुलकर्णी और एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक प्रकाश मगदुम उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में प्रख्यात फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर, अभिनेत्री ऐमी बरुआ, अभिनेत्री शीना चौहान, डॉ. किरण शांताराम और प्रसिद्ध एनिमेटर-निर्देशक रेमुंड क्रुम्मे भी मौजूद थे।
एमआईएफएफ 2026 में सिनेमा के एक सप्ताह तक चले उत्सव के भव्य समापन समारोह की चमक-दमक, मुस्कान और यादगार पलों को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।

19वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) के समापन समारोह से पहले रेड कार्पेट पर महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल श्री जिष्णु देव वर्मा, महाराष्ट्र सरकार में मराठी भाषा एवं सांस्कृतिक मामलों के सचिव श्री किरण कुलकर्णी और एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक प्रकाश मगदुम।

फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर और एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक प्रकाश मगदुम, 19वें एमआईएफएफ के समापन समारोह से पहले रेड कार्पेट पर।

अभिनेत्री एमी बरुआ 19वें एमआईएफएफ के समापन समारोह के रेड कार्पेट पर पहुंचीं।

दिग्गज फिल्म निर्माता वी. शांताराम के पुत्र डॉ. किरण शांताराम और भारत के राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन के तकनीकी सलाहकार उज्ज्वल निर्गुडकर, एमआईएफएफ 2026 के समापन समारोह के रेड कार्पेट पर।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी (आईआईसीटी) के सीईओ डॉ. विश्वास देवस्कर ने एमआईएफएफ के समापन समारोह के रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

अभिनेत्री शीना चौहान ने एमआईएफएफ 2026 के समापन समारोह में रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई।

निर्देशक और एनिमेटर, रेमुंड क्रुम्मे ने एमआईएफएफ 2026 के समापन समारोह में रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई।
****
पीके/केसी/जेके/एसएस
रिलीज़ आईडी:
2276492
| Visitor Counter:
44