प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने पश्चिमबंग दिवस समारोह के दौरान अपने संबोधन की मुख्य बातें साझा कीं

प्रविष्टि तिथि: 20 JUN 2026 10:15PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में 'पश्चिमबंग दिवस' समारोह के दौरान अपने संबोधन की मुख्य बातें साझा की हैं।

X पर पोस्ट की एक श्रृंखला में श्री मोदी ने कहा;

“पश्चिम बंगाल वापस आकर हमेशा बहुत अच्छा लगता है!

ताराकेश्वर में हुए आज के कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ पेश हैं।”

“देशभर के अपने अन्नदाताओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए हम संकल्पबद्ध हैं। पश्चिम बंगाल के हुगली से आज पीएम-किसान की 23वीं किस्त जारी करने का सौभाग्य मिला। इससे करोड़ों किसान परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा और उनके जीवन में खुशहाली बढ़ेगी।”

“जो बंगाल भारत के विकास का नेतृत्व कर सकता था, वो कांग्रेस, लेफ्ट और टीएमसी के दशकों के कुशासन में लगातार पिछड़ता चला गया। आज पश्चिम बंग दिवस पर हम संकल्प लें कि अब इतिहास की वो गलतियां दोहराई नहीं जाएंगी।”

“पश्चिम बंगाल के मेरे परिवारजनों ने बीजेपी को अपना भरपूर आशीर्वाद देकर रिकॉर्ड सीटों से विजयी बनाया। आज पूरा देश देख रहा है कि कैसे इसके नतीजे के रूप में जनता-जनार्दन को वो सारे अधिकार हासिल हो रहे हैं, जिनसे उन्हें वर्षों तक वंचित रखा गया।”

“हमारी धरती मां और खेतों की सुरक्षा के लिए देशभर के किसान भाई-बहनों से मेरा यह विनम्र आग्रह…”

*******

पीके/केसी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2275938) आगंतुक पटल : 60
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Assamese , Bengali