संचार मंत्रालय
"भारत में सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क के प्रसार" पर परामर्श पत्र पर टिप्पणियां और प्रति-टिप्पणियां प्राप्त करने की समय-सीमा का विस्तार
प्रविष्टि तिथि:
22 MAY 2026 3:15PM by PIB Delhi
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने 27 अप्रैल, 2026 को "भारत में सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क के प्रसार" पर एक परामर्श पत्र जारी किया। परामर्श पत्र में उठाए गए मुद्दों पर टिप्पणियां और प्रति-टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि क्रमशः 25 मई, 2026 और 8 जून, 2026 निर्धारित की गई थी।
उद्योग संघों और हितधारकों से टिप्पणियां प्रस्तुत करने की तिथि बढ़ाने के लिए प्राप्त अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए, टिप्पणियां और प्रति-टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि को क्रमशः 1 जून, 2026 और 15 जून, 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
टिप्पणियां और प्रति-टिप्पणियां, इलेक्ट्रॉनिक रूप में advbbpa@trai.gov.in पर भेजी जा सकती हैं, जिसकी एक प्रति jtadvbbpa-1@trai.gov.in पर भी भेजी जानी चाहिए। किसी भी स्पष्टीकरण/जानकारी के लिए, टीआरएआई के सलाहकार (ब्रॉडबैंड और नीति विश्लेषण) डॉ. अब्दुल कयूम से दूरभाष संख्या +91-11 20907757 पर संपर्क किया जा सकता है।
***
पीके/केसी/एसकेएस/एमपी
(रिलीज़ आईडी: 2264148)
आगंतुक पटल : 132