नागरिक उड्डयन मंत्रालय
एयर इंडिया की बोइंग 787-8 विमान द्वारा संचालित लंदन हीथ्रो–बेंगलुरु उड़ान (2 फरवरी, 2026) ग्राउंडेड की गई
डीजीसीए ने ओईएम को एयर इंडिया के लिए अपने अधिकारियों की उपस्थिति में फ्यूल कंट्रोल स्विच का निरीक्षण करने का निर्देश दिया
प्रविष्टि तिथि:
19 MAY 2026 9:37PM by PIB Delhi
दिनांक 02.02.2026 को एयर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान वीटी-एएनएक्स को उड़ान संख्या एआईसी-132 (लंदन हीथ्रो (ईजीएलएल) से बेंगलुरु (वीओबीएल) के संचालन के बाद ग्राउंडेड कर दिया गया। यह कार्रवाई पायलट दोष रिपोर्ट में दर्ज उस प्रविष्टि के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया था कि बायां ईंधन नियंत्रण स्विच (एफसीएस) हल्का दबाव पड़ने पर “रन” से “कटऑफ” स्थिति में फिसल जाता है और चयनित स्थिति में दृढ़ता से लॉक नहीं होता है।
एयर इंडिया ने मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) से प्राप्त सिफारिशों के आधार पर डीजीसीए अधिकारियों की उपस्थिति में ओईएम द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप ईंधन नियंत्रण स्विच (एफसीएस) का निरीक्षण और उसका कार्यात्मक परीक्षण किया।
ओईएम ने निरीक्षण के परिणामों और उपलब्ध साक्ष्यों की समीक्षा के बाद निष्कर्ष निकाला कि फ्यूल कंट्रोल स्विच यांत्रिक रूप से निर्धारित डिजाइन के अनुरूप कार्य कर रहा था और यूनिट को उपयोग के लिए उपयुक्त माना गया।
डीजीसीए इंडिया ने संबंधित फ्यूल कंट्रोल स्विच की निरंतर उड़ान-योग्यता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, ओईएम सुविधा में डीजीसीए अधिकारियों की उपस्थिति में उसके निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।
***
पीके/केसी/एनके
(रिलीज़ आईडी: 2263090)
आगंतुक पटल : 74