उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति ने प्रसि‍द्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रविष्टि तिथि: 12 APR 2026 2:47PM by PIB Delhi

भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने प्रसि‍द्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उपराष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा, “मुझे महान गायिका आशा भोसले जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

आशा जी अपनी बहुमुखी आवाज से विभिन्न शैलियों में सहजता गा पाई। इससे उन्होंने भावपूर्ण ग़ज़लों और पारंपरिक भजनों में महारत हासिल की और भारतीय संगीत पर एक अमिट छाप छोड़ी।

उनकी बेमिसाल आवाज और संगीत की विरासत लाखों लोगों के दिलों में गूंजती रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। ओम शांति।‘’

*****

पीके/केसी/पीपी/आरके


(रिलीज़ आईडी: 2251280) आगंतुक पटल : 161
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English , Marathi , Bengali , Gujarati , Kannada