राज्यसभा सचिवालय
राज्यसभा के सभापति श्री सीपी राधाकृष्णन ने श्री हरिवंश को शपथ दिलाई
प्रविष्टि तिथि:
10 APR 2026 3:19PM by PIB Delhi
राज्यसभा के सभापति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज संसद भवन में नव मनोनीत सदस्य श्री हरिवंश को शपथ दिलाई। श्री हरिवंश ने हिंदी में शपथ ग्रहण की।
वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण, विधि एवं न्याय राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा में सदन का नेता और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा, कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री राम नाथ ठाकुर, राज्यसभा के महासचिव श्री पीसी मोदी और सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


***
पीके/केसी/जेके/एचबी
(रिलीज़ आईडी: 2250823)
आगंतुक पटल : 190