राज्यसभा सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राज्यसभा के सभापति श्री सीपी राधाकृष्णन ने श्री पार्थ अजीत पवार को शपथ दिलाई

प्रविष्टि तिथि: 09 APR 2026 1:46PM by PIB Delhi

राज्यसभा के सभापति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज संसद भवन में महाराष्ट्र राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले नव निर्वाचित सदस्य श्री पार्थ अजीत पवार को शपथ दिलाई। श्री पवार ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली।

राज्यसभा के सदन नेता और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा, महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री श्रीमती सुनेत्रा अजीत पवार, राज्यसभा सदस्य श्री जयराम रमेश और श्री प्रफुल पटेल, लोकसभा सदस्य श्री तात्करे सुनील दत्तात्रेय, राज्यसभा के महासचिव श्री पीसी मोदी और सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

****

पीके/केसी/एचएन/एनजे


(रिलीज़ आईडी: 2250433) आगंतुक पटल : 274
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Gujarati