राज्यसभा सचिवालय
राज्यसभा सभापति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने नव निर्वाचित/पुनर्निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई
प्रविष्टि तिथि:
06 APR 2026 2:48PM by PIB Delhi
राज्यसभा सभापति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज उन्नीस नवनिर्वाचित/पुनर्निर्वाचित सदस्यों श्री रामदास बंडु आठवले, श्रीमती माया चिंतामन इवनाते, श्री शरदचंद्र पवार, श्री रामराव सखाराम वाडकुटे, डॉ. ज्योति नागनाथ वाघमारे, श्री क्रिस्टोफर मनिकम, डॉ. अंबुमणि रामदॉस, श्री कॉन्स्टैंडाइन रवींद्रन, श्री एल.के. सुधीश, डॉ.एम. थंबीदुरई, श्री तिरुचि शिवा, श्री बाबुल सुप्रियो बराल, डॉ. मेनका गुरुस्वामी, श्री राजीव कुमार, सुश्री रुक्मिणी मलिक, श्री विश्वजीत सिन्हा, श्री संतृप्त मिश्रा, श्री दिलीप कुमार रे और श्री मनमोहन सामल को राज्यसभा सदस्यता की शपथ दिलाई।
राज्यसभा कक्ष में तीन सदस्यों ने मराठी में, दो ने हिंदी में, छह ने तमिल में, एक ने अंग्रेजी में, चार ने बंगाली में और तीन ने ओडिया में शपथ ली। नए सदस्यों में पांच महाराष्ट्र से, छह तमिलनाडु से, पांच पश्चिम बंगाल से और तीन सदस्य ओडिशा से हैं।
इस अवसर पर संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजीजू; जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम; राज्य सभा महासचिव श्री पी.सी. मोदी और राज्यसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
***
पीके/केसी/एकेवी/जीआरएस
(रिलीज़ आईडी: 2249338)
आगंतुक पटल : 932