प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर लोकसभा में दिए अपने संबोधन की झलकियां साझा कीं

प्रविष्टि तिथि: 23 MAR 2026 9:05PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर लोकसभा में दिए गए अपने संबोधन की कुछ झलकियां साझा कीं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि युद्ध से पैदा हुई परिस्थितियों के बीच, सरकार भारतीयों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और पूरी संवेदनशीलता, सतर्कता और तत्परता के साथ हर जरूरी कदम उठा रही है।

एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने लिखा:

पश्चिम एशिया के मौजूदा युद्ध ने भारत के सामने भी अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी की हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि देश की संसद से इस संकट को लेकर एकमत और एकजुट आवाज दुनियाभर में जाए।”

युद्ध से उपजे हालात के बीच हमारी सरकार भारतीयों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। हम पूरी संवेदनशीलता, सतर्कता और तत्परता के साथ हर जरूरी कदम उठा रहे हैं।”


देश के किसान भाई-बहनों को इस प्रकार के संकटों से बचाने के लिए बीते वर्षों में भी अनेक कदम उठाए गए हैं। वर्तमान परिस्थितियों में भी उनका हित सुरक्षित रखने के लिए सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है।”

पश्चिम एशिया के सभी संबंधित नेताओं से बातचीत कर मैंने तनाव कम करने और इस संघर्ष को समाप्त करने का आग्रह किया है। इस क्षेत्र में भारतीय जहाजों की सुरक्षा और उनके सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए हमारे कूटनीतिक प्रयास भी लगातार जारी हैं।”


देश के सामान्य परिवारों को कम से कम परेशानी हो, इस पर हमारा फोकस रहा है। इसलिए हमने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की उपलब्धता को प्राथमिकता दी है।”

 

***

पीके / केसी/ एमपी / डीए


(रिलीज़ आईडी: 2244237) आगंतुक पटल : 330
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Bengali , Punjabi , Gujarati , Telugu , Kannada , Malayalam