प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देवी स्कंदमाता की दिव्य कृपा को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
प्रविष्टि तिथि:
23 MAR 2026 8:27AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देवी स्कंदमाता की दिव्य कृपा को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया और सभी के कल्याण के लिए उनकी दिव्य आशीर्वाद की कामना की।
प्रधानमंत्री ने एक्स(X) पर लिखा:
"देवी स्कन्दमाता की करबद्ध प्रार्थना! मेरी कामना है कि अपने ममतामयी स्नेह और आशीर्वाद से वे सबका जीवन आलोकित करें।
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदाऽस्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी॥"
सिंह पर सदैव विराजमान रहने वाली और दोनों हाथों में कमल-पुष्प धारण करने वाली तेजस्वी देवी स्कंदमाता हमें सदा शुभ फल प्रदान करें।
***
पीके/केसी/पीकेपी
(रिलीज़ आईडी: 2243647)
आगंतुक पटल : 101