Prime Minister's Office
Prime Minister shares highlights from his speech at the launch of various development works in Meerut, Uttar Pradesh
Posted On:
22 FEB 2026 7:28PM by PIB Delhi
The Prime Minister, Shri Narendra Modi has shared highlights from his speech at the launch of various development works in Meerut, Uttar Pradesh.
In a series of X posts, Shri Modi said;
“भाजपा ने विकास के साथ-साथ अपनी नीति और नीयत को सर्वोपरि रखा है। इसका एक बड़ा उदाहरण मेरठ मेट्रो भी है, जिसका लाभ यहां के किसानों से लेकर कारीगरों तक को होगा।”
“बीते वर्षों में हमारी सरकार ने जो वैश्विक समझौते किए हैं, उनसे मेरठ सहित उत्तर प्रदेश में MSMEs के विकास को एक नई गति मिलने वाली है।”
“भारत में हुए दुनिया के सबसे बड़े AI सम्मेलन ने देशवासियों को गर्व से भर दिया। लेकिन कांग्रेस ने जिस प्रकार इस वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बनाने का प्रयास किया, वो बेहद शर्मनाक है।”
“मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा की डबल इंजन सरकार उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। उत्तर प्रदेश विकसित होगा, तभी भारत विकसित होगा।”
“देश में अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण की दिशा में आज का दिन ऐतिहासिक है। संपूर्ण दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित कर गौरवान्वित हूं।”
“देशवासियों के सफर को और अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनाने के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता से जुटे हैं। मेरठ मेट्रो नेटवर्क भी यहां के लोगों का जीवन और आसान बनाएगा।”
“मेरठ मेट्रो में यात्रा के दौरान बच्चों के साथ हुई बातचीत ने इस अनुभव को और भी यादगार बना दिया।”
“विकास परियोजनाओं को लेकर मेरठवासियों के जोश और उत्साह ने नई ऊर्जा से भर दिया।”
****
MJPS/ST
(Release ID: 2231538)
Visitor Counter : 365