प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री के कुआला-लंपुर पहुंचने पर मलेशिया के प्रधानमंत्री ने स्वागत किया

प्रविष्टि तिथि: 07 FEB 2026 3:38PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी मलेशिया के प्रधानमंत्री महामहिम दातो सेरी अनवर इब्राहिम के आमंत्रण पर 7-8 फरवरी 2026 को मलेशिया की यात्रा पर हैं। 2015 के बाद से प्रधानमंत्री की यह तीसरी मलेशिया यात्रा है।

प्रधानमंत्री के कुआला-लंपुर पहुंचने पर एक विशेष भाव के तहत उनका स्वागत प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर इब्राहिम के साथ मलेशिया के मानव संसाधन मंत्री दातो श्री रामानन रामकृष्णन और मलेशिया के उप विदेश मंत्री दातो लुकानिस्मान बिन अवांग सौनी ने किया। इसके बाद एक रंगारंग सांस्कृतिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें दोनों देशों की साझा विरासत की प्रस्‍तुतियां दी गई।

इस यात्रा का उद्देश्य 2024 में स्थापित भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। यह भारत-मलेशिया संबंधों को मजबूत करने की भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो हमारी एक्ट ईस्ट पॉलिसी, हिंद-प्रशांत विजन और विजन महासागर का एक प्रमुख स्तंभ है।

****

पीके/केसी/पीपी/एम


(रिलीज़ आईडी: 2224912) आगंतुक पटल : 170
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Manipuri , Bengali , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam