प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने चार श्रम संहिताओं के कार्यान्वयन का स्वागत किया


प्रधानमंत्री ने कहा देश की स्‍वतंत्रता के बाद से यह सबसे व्यापक और प्रगतिशील श्रम-उन्मुख सुधारों में से एक है और व्यापार सुगमता को बढ़ावा देता है

प्रधानमंत्री ने कहा ये संहिताए सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा के लिए मज़बूत आधार होंगी

प्रधानमंत्री ने कहा ये भविष्योन्‍मुखी पारिस्थितिकी तंत्र निर्मित कर श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करेंगी और भारत के आर्थिक विकास को मज़बूती देंगी

प्रधानमंत्री ने कहा ये सुधार रोज़गार सृजन को बढ़ावा देंगे, उत्पादकता बढ़ाएंगे और विकसित भारत की ओर अग्रसर हमारी यात्रा को गति प्रदान करेंगे

Posted On: 21 NOV 2025 5:00PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने चार श्रम संहिताओं के कार्यान्वयन का स्वागत किया है और इसे देश की स्‍वतंत्रता के बाद से सबसे व्यापक और प्रगतिशील श्रम-उन्मुख सुधारों में से एक बताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये सुधार श्रमिकों के अत्यधिक सशक्तिकरण के साथ ही नियमों का अनुपालन सरल बनाएंगे और व्यापार सुगमता को बढ़ावा देंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये चारों श्रम संहिताएं सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा, न्यूनतम और समय पर वेतन भुगतान, सुरक्षित कार्यस्थल और विशेषकर नारी शक्ति और युवा शक्ति सहित लोगों  के लिए लाभकारी अवसर प्रदान करने के मज़बूत आधार बनेंगे।

श्री मोदी ने कहा कि ये सुधार भविष्योन्‍मुखी पारिस्थितिकी तंत्र निर्मित करेंगे जिससे श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा होगी और भारत का आर्थिक विकास सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि ये सुधार रोज़गार सृजन को बढ़ावा देंगे, उत्पादकता बढ़ाएंगे और विकसित भारत की ओर अग्रसर देश की यात्रा को गतिमान बनाएंगे।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्‍स पर पोस्ट में लिखा;

श्रमेव जयते!

आज, हमारी सरकार ने चार श्रम संहिताएं लागू की है। यह देश की आज़ादी के बाद से सबसे व्यापक और प्रगतिशील श्रम-उन्मुख सुधारों में से एक है। यह हमारे श्रमिकों को अत्यधिक सशक्त बनाता है। इससे अनुपालन में भी काफ़ी सरलता आएगी और व्यापार सुगमता को बढ़ावा मिलेगा।

#श्रमेव_जयते

#श्रमेवजयते

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2192463

ये संहिताएं सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा, न्यूनतम और समय पर वेतन भुगतान, सुरक्षित कार्यस्थलों और हमारे लोगों, विशेषकर नारी शक्ति और युवा शक्ति के लिए लाभकारी अवसरों के लिए मज़बूत आधार बनेंगी।

यह भविष्योन्‍मुखी पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेगा जो श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा और भारत के आर्थिक विकास को मज़बूती देगा। ये सुधार रोज़गार सृजन को बढ़ावा देंगे, उत्पादकता बढ़ाएंगे और विकसित भारत की हमारी यात्रा को गति देंगे।


श्रमेव जयते!

आज मेरे श्रमिक भाई-बहनों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। हमारी सरकार ने चार लेबर कोड लागू कर दिए हैं। आजादी के बाद यह श्रमिकों के हित में किया गया सबसे बड़ा रिफॉर्म है। यह देश के कामगारों को बहुत सशक्त बनाने वाला है। इससे जहां नियमों का पालन करना बहुत आसान होगा, वहीं ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा मिलेगा।

#श्रमेव_जयते
#ShramevJayate
https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2192463
ये कोड श्रमिक भाई-बहनों के लिए सामाजिक सुरक्षा, समय पर वेतन और सुरक्षित कार्यस्थल की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही, ये बेहतर और लाभकारी अवसरों के लिए एक सशक्त नींव भी बनाएंगे। हमारी माताएं-बहनें और युवा साथी इनसे विशेष रूप से लाभान्वित होंगे।

इन सुधारों के जरिए एक ऐसा मजबूत इकोसिस्टम तैयार होगा, जो भविष्य में हमारे कामगारों के अधिकारों की रक्षा करेगा और भारत की आर्थिक वृद्धि को नई शक्ति देगा। इससे नौकरियों के नए-नए अवसर तो बनेंगे ही, प्रोडक्टिविटी भी बढ़ेगी। इसके साथ ही विकसित भारत की हमारी यात्रा को भी तेज गति मिलेगी।

***

पीके/केसी/एकेवी/एसके


(Release ID: 2192620) Visitor Counter : 124