प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने काशी सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता के विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 21 NOV 2025 2:22PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने काशी सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता के सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्री मोदी ने कहा कि इसमें हिस्सा लेने वाले युवा प्रतिभागियों का जो जोश और उत्साह देखने को मिला, वो अद्भुत था। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपनी क्षमता और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

"काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को मेरी बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं! इसमें हिस्‍सा लेने वाले युवा साथियों का जो जोश और उत्साह देखने को मिला, वो अद्भुत था। उन्होंने अपनी क्षमता और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।"

***

पीके/केसी/एसकेएस/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2192457) आगंतुक पटल : 249
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam