जल शक्ति मंत्रालय
छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के विजेताओं की आज घोषणा की गई
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 18 नवंबर 2025 को पुरस्कार प्रदान करेंगी
Posted On:
11 NOV 2025 1:50PM by PIB Delhi
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल ने आज नई दिल्ली स्थित श्रम शक्ति भवन में छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के विजेताओं की सूची की घोषणा की। जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग (डीओडब्ल्यूआर, आरडी एंड जीआर) ने वर्ष 2024 के लिए छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के लिए संयुक्त विजेताओं सहित 46 विजेताओं की घोषणा की। ये पुरस्कार 10 श्रेणियों में दिए जाएंगे: सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ ज़िला, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, सर्वश्रेष्ठ विद्यालय या महाविद्यालय, सर्वश्रेष्ठ उद्योग, सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ, सर्वश्रेष्ठ संस्थान (विद्यालय या महाविद्यालय के अलावा), सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज और जल क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति। विजेताओं की सूची संलग्न है।

सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में प्रथम स्थान महाराष्ट्र को, गुजरात को दूसरा और हरियाणा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक प्रशस्ति पत्र और एक ट्रॉफी के साथ-साथ कुछ श्रेणियों में नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने घोषणा की है कि छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2024 के लिए पुरस्कार वितरण समारोह 18 नवंबर, 2025 को सुबह 11:30 बजे नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी।

राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा में कैबिनेट मंत्री के साथ जल शक्ति राज्य मंत्री श्री राज भूषण चौधरी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग (डीओडब्ल्यूआर, आरडी एंड जीआर) के सचिव श्री वी.एल. कांता राव तथा पेयजल और स्वच्छता विभाग के सचिव श्री अशोक के.के. मीणा और जल शक्ति मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।
जल शक्ति मंत्रालय एक केंद्रीय मंत्रालय है, जिसको राष्ट्रीय संपत्ति के रूप में जल के विकास, संरक्षण और कुशल प्रबंधन के लिए नीतिगत ढांचे स्थापित करने और कार्यक्रमों को लागू करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में जल शक्ति मंत्रालय राष्ट्रीय स्तर पर जल प्रबंधन और जल संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक व्यापक अभियान चला रहा है। इस दृष्टिकोण से और लोगों में पानी के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने और लोगों को सर्वोत्तम जल उपयोग प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करने में मदद करने के लिए जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा 2018 में प्रथम राष्ट्रीय जल पुरस्कार शुरू किए गए थे। दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार क्रमश: वर्ष 2019, 2020, 2022 और 2023 के लिए दिए गए। कोविड महामारी के कारण वर्ष 2021 में ये पुरस्कार नहीं प्रदान किए गए।

वर्ष 2024 के लिए छठा राष्ट्रीय जल पुरस्कार 23 अक्टूबर 2024 को गृह मंत्रालय (एमएचए) के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर लॉन्च किया गया, जिसके लिए कुल 751 आवेदन प्राप्त हुए थे। एक निर्णायक समिति द्वारा आवेदनों की जांच और मूल्यांकन किया गया। शॉट लिस्ट किए गए आवेदनों का जमीनी स्तर पर सत्यापन केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) और केंद्रीय भूजल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) द्वारा किया गया। जमीनी स्तर पर सत्यापित की गई जांच रिपोर्टों के आधार पर संयुक्त विजेताओं सहित कुल 46 विजेताओं को वर्ष 2024 के लिए छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार हेतु 10 विभिन्न श्रेणियों में चुना गया है।
राष्ट्रीय जल पुरस्कार (एनडब्ल्यूए) देश भर के व्यक्तियों और संगठनों द्वारा सरकार के 'जल समृद्ध भारत' के विजन को प्राप्त करने में किए गए अच्छे कार्यों और प्रयासों पर केंद्रित हैं। ये पुरस्कार लोगों में जल के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने और उन्हें सर्वोत्तम जल उपयोग प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु हैं। यह आयोजन सभी लोगों और संगठनों को जल संसाधन संरक्षण और प्रबंधन गतिविधियों में एक मजबूत साझेदारी और जन-भागीदारी को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।

अनुलग्नक I
|
छठवां राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2024 - विजेता
|
|
क्रमांक
|
विजेता
|
राज्य
|
रैंक
|
|
|
1. सर्वश्रेष्ठ राज्य
|
|
1
|
महाराष्ट्र
|
महाराष्ट्र
|
प्रथम
|
|
2
|
गुजरात
|
गुजरात
|
दूसरा
|
|
3
|
हरियाणा
|
हरियाणा
|
तीसरा
|
|
|
2. सर्वश्रेष्ठ जिला
|
|
|
पूर्वी क्षेत्र
|
|
|
|
4
|
राजनंदगांव
|
छत्तीसगढ
|
प्रथम
|
|
|
पश्चिम क्षेत्र
|
|
|
|
5
|
खरगोन
|
मध्य प्रदेश
|
प्रथम
|
|
|
उत्तरी क्षेत्र
|
|
|
|
6
|
मिर्जापुर
|
उत्तर प्रदेश
|
प्रथम
|
|
|
दक्षिण क्षेत्र
|
|
|
|
7
|
तिरुनेलवेली
|
तमिलनाडु
|
प्रथम
|
|
|
उत्तर पूर्व क्षेत्र
|
|
|
|
8
|
सिपाहीजाला
|
त्रिपुरा
|
प्रथम
|
|
|
3. सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय
|
|
9
|
नवी मुंबई
|
महाराष्ट्र
|
प्रथम
|
|
10
|
भावनगर
|
गुजरात
|
द्वीतीय
|
|
11
|
नबादिगंता औद्योगिक टाउनशिप
|
पश्चिम बंगाल
|
तृतीय- संयुक्त विजेता
|
|
12
|
आगरा
|
उत्तर प्रदेश
|
तृतीय - संयुक्त विजेता
|
|
|
4. स्कूल और कॉलेज के अलावा सर्वश्रेष्ठ संस्थान
|
|
|
इनसाइड-कैंपस श्रेणी
|
|
|
13
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गांधीनगर
|
गुजरात
|
प्रथम -संयुक्त विजेता
|
|
14
|
आईसीएआर - केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान, गोवा
|
गोवा
|
प्रथम - संयुक्त विजेता
|
|
15
|
बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, पिलानी
|
राजस्थान
|
द्वीतीय - संयुक्त विजेता
|
|
16
|
इस्लामिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अवंतीपोरा
|
जम्मू और कश्मीर
|
द्वीतीय - संयुक्त विजेता
|
|
17
|
असम राइफल्स, मणिपुर
|
मणिपुर
|
विशेष उल्लेख
|
|
|
बाहरी-परिसर श्रेणी
|
|
18
|
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार
|
हरियाणा
|
प्रथम -संयुक्त विजेता
|
|
19
|
क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, बरहामपुर सर्कल
|
ओडिशा
|
प्रथम -संयुक्त विजेता
|
|
क्रंसं
|
विजेता
|
राज्य
|
रैंक
|
|
|
5. सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ
|
|
|
20
|
वेट्टईकरनपुदुर नहर ओदायाकुलम गांव डब्ल्यूयूए, कोयंबटूर
|
तमिलनाडु
|
प्रथम
|
|
21
|
कनिफनाथ डब्ल्यूयूए, नासिक
|
महाराष्ट्र
|
द्वीतीय
|
|
22
|
खरलान डब्ल्यूयूए, श्री गंगानगर
|
राजस्थान
|
तृतीय
|
|
|
6. सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज
|
|
23
|
बनासकांठा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड, बनासकांठा
|
गुजरात
|
प्रथम
|
|
24
|
अंबुजा फाउंडेशन, जयपुर
|
राजस्थान
|
द्वीतीय
|
|
25
|
आर्ट ऑफ लिविंग, बेंगलुरु
|
कर्नाटक
|
तृतीय
|
|
|
7. सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत
|
|
26
|
दुब्बिगनिपल्ली, अन्नामय्या
|
आंध्र प्रदेश
|
प्रथम -संयुक्त विजेता
|
|
27
|
पयम, कन्नूर
|
केरल
|
प्रथम -संयुक्त विजेता
|
|
28
|
कावेश्वर, खंडवा
|
मध्य प्रदेश
|
द्वीतीय - संयुक्त विजेता
|
|
29
|
मुरुगुम्मी, प्रकाशम
|
आंध्र प्रदेश
|
द्वीतीय - संयुक्त विजेता
|
|
30
|
बालापुरम, तिरुवल्लूर
|
तमिलनाडु
|
तृतीय - संयुक्त विजेता
|
|
31
|
डुमरपानी, कांकेर
|
छत्तीसगढ
|
तृतीय - संयुक्त विजेता
|
|
|
8. सर्वश्रेष्ठ विद्यालय या महाविद्यालय
|
|
32
|
कृष्णा पब्लिक स्कूल, रायपुर
|
छत्तीसगढ
|
प्रथम - संयुक्त विजेता
|
|
33
|
आर्मी पब्लिक स्कूल, कोलकाता
|
पश्चिम बंगाल
|
प्रथम - संयुक्त विजेता
|
|
34
|
बीएचएसएस, ज़ैनाकोट, श्रीनगर
|
जम्मू और कश्मीर
|
द्वीतीय
|
|
35
|
मालुसांता गवर्नमेंट नोडल हायर सेकेंडरी स्कूल, दामनजोड़ी, कोरापुट
|
ओडिशा
|
तृतीय - संयुक्त विजेता
|
|
36
|
झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय (जेबीएवी) राहे, रांची
|
झारखंड
|
तृतीय - संयुक्त विजेता
|
|
37
|
माउंट आबू पब्लिक स्कूल, रोहिणी, दिल्ली
|
दिल्ली
|
विशेष उल्लेख
|
|
38
|
महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, अशोक विहार, दिल्ली
|
दिल्ली
|
विशेष उल्लेख
|
|
39
|
महात्मा गांधी मेमोरियल मॉडल स्कूल, तिरुवनंतपुरम
|
केरल
|
विशेष उल्लेख
|
|
|
9. सर्वश्रेष्ठ उद्योग
|
|
40
|
अपोलो टायर्स लिमिटेड, कांचीपुरम
|
तमिलनाडु
|
प्रथम
|
|
41
|
हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड, गुरुग्राम
|
हरियाणा
|
द्वीतीय
|
|
42
|
झज्जर पावर लिमिटेड, झज्जर
|
हरियाणा
|
तृतीय
|
|
क्रंसं
|
विजेता
|
राज्य
|
रैंक
|
|
|
10. जल क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति
|
|
|
पूर्वी क्षेत्र
|
|
|
|
43
|
श्री किशोर जायसवाल
|
बिहार
|
प्रथम
|
|
|
पश्चिम क्षेत्र
|
|
|
|
44
|
श्री बजरंग लाल जैथू
|
राजस्थान
|
प्रथम
|
|
|
उत्तरी क्षेत्र
|
|
|
|
45
|
श्री मोहन चंद्र कांडपाल
|
उत्तराखंड
|
प्रथम
|
|
|
दक्षिण क्षेत्र
|
|
|
|
46
|
श्री पोडिली राजशेखर राजू
|
आंध्र प्रदेश
|
प्रथम
|
***
पीके/केसी/आईएम/एसके
(Release ID: 2188807)
Visitor Counter : 1459