प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में दुर्घटना में हुई जन-हानि पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

Posted On: 03 NOV 2025 10:49AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक दुर्घटना में हुई जन-हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए तथा घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:

"तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक दुर्घटना में हुई जन-हानि अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi”

“తెలంగాణలోని రంగారెడ్డి జిల్లాలో జరిగిన దుర్ఘటనలో సంభవించిన ప్రాణనష్టం నన్ను చాలా బాధించింది. ఈ క్లిష్ట సమయంలో బాధితులు, వారి కుటుంబ సభ్యులకు ప్రగాఢ సానుభూతి తెలుపుతున్నాను. గాయపడిన వారు త్వరగా కోలుకోవాలని ప్రార్థిస్తున్నాను. మరణించిన వారి కుటుంబానికి పీఎంఎన్ ఆర్ ఎఫ్ నుండి రూ.2 లక్షలు, గాయపడిన వారికి రూ.50,000 చొప్పున నష్ట పరిహారాన్ని అందిస్తాం: ప్రధానమంత్రి @narendramodi"

***

पीके/केसी/बीयू/एसएस


(Release ID: 2185708) Visitor Counter : 94