प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने श्री पीयूष पांडे के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
24 OCT 2025 11:29AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विज्ञापन एवं संचार जगत के दिग्गज श्री पीयूष पांडे के निधन पर शोक व्यक्त किया। अपने भावभीनी संदेश में प्रधानमंत्री ने श्री पांडे की असाधारण रचनात्मकता और विज्ञापन जगत में उनके अभूतपूर्व योगदान को याद किया।
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा:
"श्री पीयूष पांडे जी अपनी रचनात्मकता के लिए प्रसिद्ध थे। उन्होंने विज्ञापन और संचार जगत में अभूतपूर्व योगदान दिया। वर्षों तक हमारे बीच हुई बातचीत को मैं हमेशा सहेज कर रखूंगा। उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।"
***
पीके/केसी/बीयू/केके
(रिलीज़ आईडी: 2182050)
आगंतुक पटल : 247
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam