युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
डॉ. मनसुख मांडविया विश्व शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के विशेष संस्करण की शोभा बढ़ाएंगे
प्रविष्टि तिथि:
04 OCT 2025 4:58PM by PIB Delhi
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल 5 अक्टूबर को मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में अपने भव्य विश्व शिक्षक दिवस संस्करण के लिए तैयार है। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा साइकिल रैली में सैकड़ों शिक्षकों, विद्यार्थियों और नागरिकों का नेतृत्व करेंगे। फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल स्वास्थ्य और दीर्घकालिक समय के लिए एक जन आंदोलन बन गया है।
डॉ. मांडविया ने कहा, "आइए इस विश्व शिक्षक दिवस पर हम अपने उन गुरुओं का स्मरण करें जिन्होंने राष्ट्र को आकार दिया। मैं प्रत्येक नागरिक, युवा और वृद्ध से आग्रह करता हूँ कि वे कल के फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल में शामिल हों। हम स्वस्थ और फिट रहने तथा एक अधिक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लें।"
कल के कार्यक्रम में निम्नलिखित एथलीट और फिटनेस इन्फ्लूएंसर शामिल होंगे:
- सचिन यादव, भारत के उभरते हुए भाला फेंक खिलाड़ी, जिन्होंने 2025 एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीता और टोक्यो में 2025 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चौथे स्थान पर रहे।
- तानिया सचदेव, अंतर्राष्ट्रीय मास्टर (आईएम) और महिला ग्रैंडमास्टर (डब्ल्यूजीएम), दो बार की भारतीय महिला शतरंज चैंपियन और लोकप्रिय शतरंज कमेंटेटर।
- अभिषेक नैन, ओलंपिक कांस्य पदक विजेता (पेरिस 2024), 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता और 2022 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता एवं भारत की एशिया कप 2025 विजेता हॉकी टीम के प्रमुख सदस्य।
- रोहताश चौधरी, जिन्हें 'पुश-अप मैन ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता है।
शिक्षा विभाग, केन्द्रीय विद्यालय संगठन, लेडी श्रीराम कॉलेज के प्रतिनिधियों तथा नागरिकों सहित लगभग 1000 प्रतिभागियों के कल साइकिल अभियान में भाग लेने की उम्मीद है।
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 5 अक्टूबर का संस्करण शिक्षकों को समर्पित है जो युवाओं और भविष्य के चैंपियनों को प्रेरित करने में महत्पूर्ण भूमिका निभाते हैं, साथ ही फिट इंडिया के आदर्श वाक्य "एक घंटा रोज, खेल के साथ" को बढ़ावा देता है।
****
पीके/केसी/जेके/एनके
(रिलीज़ आईडी: 2174822)
आगंतुक पटल : 137