राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति का दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर शुभकामना संदेश

प्रविष्टि तिथि: 29 SEP 2025 7:11PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं।

एक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देती हूं।

दुर्गा पूजा का ये पवित्र त्‍योहार हमारी संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करना न केवल आध्यात्मिक शुद्धि का मार्ग है, बल्कि हमें सत्य, न्याय और करुणा के साथ आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करता है। यह पर्व समानता, सहिष्णुता और प्रेम की भावना को बढ़ावा देता है।

इस पावन अवसर पर आइए हम महिलाओं के प्रति सम्मान सुनिश्चित करने और समाज में उनके उचित स्थान को बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लें। मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करती हूं कि वे सभी को बुद्धि और साहस प्रदान करें और सभी को सुख तथा समृद्धि का आर्शिवाद दें।

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें-

****

पीके/केसी/आईएम/केके


(रिलीज़ आईडी: 2172873) आगंतुक पटल : 154
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Gujarati , Tamil , Malayalam