प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने हिंदी दिवस पर शुभकामनाएं दी, सभी भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाने का आग्रह किया
प्रविष्टि तिथि:
14 SEP 2025 11:00AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हिंदी दिवस के अवसर पर आज राष्ट्र को हार्दिक शुभकामनाएं दी और हिंदी को भारत की पहचान और संस्कारों की जीवंत धरोहर बताते हुए हिंदी के सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने नागरिकों से सभी भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाने और उन्हें गर्व के साथ आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया।
श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:
“आप सभी को हिंदी दिवस की अनंत शुभकामनाएं। हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान और संस्कारों की जीवंत धरोहर है। इस अवसर पर आइए, हम सब मिलकर हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाने और उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक गर्व के साथ पहुचाने का संकल्प लें। विश्व पटल पर हिंदी का बढ़ता सम्मान हम सबके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।”
****
पीके/केसी/पीपी/वीके
(रिलीज़ आईडी: 2166464)
आगंतुक पटल : 137
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Bengali-TR
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam