प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टॉर को दोबारा निर्वाचित होने पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 10 SEP 2025 6:21PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टॉर को पुनर्निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दी। श्री मोदी ने नॉर्वे के साथ विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग और सुदृढ़ करने की भारत की प्रतिबद्धता पर बल दिया।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपने संदेश में श्री मोदी ने कहा:

"प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टॉर को उनके पुनर्निर्वाचन पर बधाई। मैं सभी क्षेत्रों में भारत-नॉर्वे साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए मिलकर काम करते रहने की आशा करता हूं।"

@jonasgahrstore

***

पीके/केसी/एकेवी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2165421) आगंतुक पटल : 87
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam