प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने जर्मनी के विदेश मंत्री से मुलाकात की

Posted On: 03 SEP 2025 8:40PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज जर्मनी  के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल से मुलाकात की। श्री मोदी ने कहा, "भारत और जर्मनी अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं। जीवंत लोकतंत्र और अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं के रूप में, हम व्यापार, प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्थिरता, विनिर्माण और गतिशीलता में परस्पर लाभप्रद सहयोग को बढ़ाने की अपार संभावनाएँ देखते हैं।"

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

"जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल से मिलकर प्रसन्नता हुई। भारत और जर्मनी अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं। जीवंत लोकतंत्र और अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं के रूप में, हम व्यापार, प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्थिरता, विनिर्माण और गतिशीलता में परस्पर लाभप्रद सहयोग को बढ़ाने की अपार संभावनाएँ देखते हैं। हम बहुध्रुवीय विश्व, शांति और संयुक्त राष्ट्र सुधारों के लिए दृष्टिकोण साझा करते हैं। मैंने जर्मन चांसलर को शीघ्र भारत आने का निमंत्रण दोहराया।"

@_FriedrichMerz

*****

 

 पीके/केसी/पीके 


(Release ID: 2163517) Visitor Counter : 2