संसदीय कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भाषाई विविधता को शामिल करने के लिए नेवा में सुविधाएँ जोड़ी गईं

प्रविष्टि तिथि: 18 AUG 2025 3:32PM by PIB Delhi

भाषाई विविधता को शामिल करने के लिए नेवा में निम्नलिखित विशेषताएं जोड़ी गई हैं: -

  1. भाषिणी के माध्यम से टेक्स्ट- टू- टेक्स्ट मशीन अनुवाद को नेवा सार्वजनिक पोर्टलों (होमपेज और व्यक्तिगत राज्य विधानसभा पोर्टल सहित) को सभी 22 अनुसूचित क्षेत्रीय भाषाओं और अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए एकीकृत किया गया है।
  2. राज्यवार इंटरफ़ेस कॉन्फ़िगरेशन उपयोगकर्ताओं को अपनी संबंधित क्षेत्रीय भाषाओं में एप्लिकेशन संचालित करने में सक्षम बनाता है।
  3. डिजिटल बुक में एक भाषा टॉगल सुविधा उपलब्ध है जो उपयोगकर्ताओं को अपनी पसंद के आधार पर इंटरफ़ेस भाषा बदलने की अनुमति देती है।

ये सुविधाएँ उन राज्यों में पहले से ही चालू हैं जो नेवा प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध हैं। भाषिणी के माध्यम से मशीन सहायता प्राप्त स्वचालित अनुवाद को नेवा एप्लिकेशन के सार्वजनिक पोर्टलों के साथ- साथ सदस्य और सचिवालय इंटरफेस के कई घटकों में पहले ही एकीकृत किया जा चुका है, जिससे भाषाई पहुँच में वृद्धि हुई है।

यह जानकारी संसदीय कार्य और सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

****

पीके/ केसी/ जेएस


(रिलीज़ आईडी: 2157507) आगंतुक पटल : 22
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Gujarati , Kannada