रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 5 भारतीय तटरक्षक कर्मियों को तटरक्षक पदक प्रदान करने की मंजूरी दी

Posted On: 14 AUG 2025 7:02PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने स्वतंत्रता दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर 5 भारतीय तटरक्षक कर्मियों को तटरक्षक पदक प्रदान करने की स्वीकृति दी है। ये पदक उनके विशिष्ट वीरता, असाधारण कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय सेवा के सम्मान में दिए जाएंगे। पुरस्कार विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

तटरक्षक पदक (वीरता)

1. कमांडेंट श्रीनिवास गदम

2. कमांडेंट (जेजी) अंकित शर्मा

3. कमांडेंट (जेजी) राजकमल अत्री

 

तटरक्षक पदक (उत्कृष्ट सेवा)

1. महानिरीक्षक अनुपम राय

2. उप महानिरीक्षक विभूति रंजन

 

****

पीके/केसी/एचएन/एसवी


(Release ID: 2156542)