राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की पारसी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं

प्रविष्टि तिथि: 14 AUG 2025 5:08PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पारसी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शुभकामंताएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है:

पारसी नववर्ष नवरोज़ के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से पारसी भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

नवरोज़ नवीनीकरण, आशा और समृद्धि का प्रतीक है। पारसी समुदाय का यह महत्वपूर्ण त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाने का एक अवसर है। पारसी समुदाय की उद्यमशीलता की भावना और जनकल्याण के प्रति निष्ठा ने हमारे राष्ट्र की प्रगति में अमूल्य योगदान दिया है।

मैं कामना करती हूं कि यह विशेष त्यौहार सभी के लिए शांति और समृद्धि का संचार करता रहे तथा प्रत्येक नागरिक को एक समावेशी राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करे।

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें-

 

****

पीके/केसी/एमकेएस/डीके


(रिलीज़ आईडी: 2156487) आगंतुक पटल : 59
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Telugu , English , Urdu , Marathi , Bengali , Punjabi , Tamil , Malayalam